कन्नड़ की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘कांतारा’ आंधी की तरह बाॅक्स ऑफिस पर की कमाई

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्मों की धूम मची हुई है। जिसमें एक साउथ की फिल्म भी शामिल हैं। कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) को रिलीज के बाद से ही दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। जिसने काफी लोकप्रियता भी पाई।

कन्नड़ की दूसरी बड़ी फिल्म बनी कांतारा-

‘कांतारा’ की कहानी ऋषभ शेट्टी ने लिखी है, वे ही इसके डायरेक्टर हैं और लीड हीरो के तौर पर भी वे ही फिल्म में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का निर्माण ‘KGF’ जैसी सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी दे चुके विजय किर्गंदुर ने होम्ब्ले फिल्म्स के बैनर तले किया है। इसका बजट लगभग 16 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो ऋषभ शेट्टी के अलावा इसमें सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार, प्रमोद शेट्टी, शाहिल गुरु, प्रकाश तुमिनादऔर नवीन डी. पाटिल समेत कन्नड़ फिल्मों के कई जाने-पहचाने एक्टर्स की अहम भूमिका है।

कांतारा फिल्म की धूम-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा’ आंधी की तरह चली। ना केवल कर्नाटक, बल्कि पूरे भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी इसकी कमाई जबर्दस्त हुई है।

जानें फिल्म की कहानी-

फिल्म ‘कांतारा’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें 1847 के समय की कहानी को दिखाया गया है। इसमें कर्नाटक के एक काल्पनिक गांव को दिखाया गया है। इसमें आपको क्षेत्रीय परंपरा देखने के लिए मिलने वाली है। फिल्म में लोगों की भावनाओं और नए दौर की समस्याओं को जोड़ा गया है। मूवी में ऋषभ शेट्टी को लीड रोल में निभाया है. उनके दमदार अभिनय ने उनके किरदार को जीवंत कर दिया है। एक्टर के काम को खूब सराहा गया है। इसे कन्नड़ में 30 सितंबर को रिलीज किया गया था, वहीं अच्छे रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम में 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था।