Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, देश का अगला राष्ट्रपति कौन?, आज मिलेगा जवाब

हर किसी के मन में यही सवाल है कि कौन होगा देश का 15वां राष्ट्रपति? इस सवाल का जवाब आज‌ मिल जाएगा। चुनाव के लिए 99% से ज्यादा मतदान किया गया है।

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम-

संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को पड़े वोटों की आज सुबह 11 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। इस चुनाव में सत्तारूढ़ NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। वहीं, UPA की तरफ से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं।