देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फीफा विश्वकप 2022 का आयोजन कतर में हो रहा है।
दीपिका पादुकोण को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
फैंस के बीच इसका काफी क्रेज चल रहा है। वहीं 18 दिसंबर को फीफा विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दीपिका पादुकोण को खास जिम्मेदारी दी गई है। दीपिका पादुकोण फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। दीपिका पादुकोण पहली ऐसी ग्लोबल स्टार बन गईं हैं जिन्हें फीफा विश्वकप 2022 की फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी के अनावरण के लिए चुना गया है।
किसी ग्लोबल एक्ट्रेस को पहली बार मिलेगा यह मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फीफा विश्वकप 2022 में फाइनल मुकाबले के लिए दीपिका कतर पहुंचेंगी। साथ ही यहां पहुंचकर दीपिका फीफा विश्वकप की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। जिसके बाद पहली बार किसी ग्लोबल एक्ट्रेस को यह सम्मान मिल रहा है।