अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 के बाद दृश्यम 3 लाने की तैयारी, फिल्म को दर्शकों का मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर फिल्म जगत से जुड़ी हुई है। इन दिनों सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।

दृश्यम 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी

रिलीज के बाद से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी का यह आलम है कि वीकेंड के दौरान ज्यादातर शोज हाउसफुल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने आजतक डॉट इन से फिल्म की सक्सेस और अपनी आगे की प्लानिंग पर खुलकर बातचीत की है‌। अभिषेक बताते हैं- हमने पब्लिक की ओर ऐसे रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं की थी। मुझे पता था कि फिल्म को प्यार मिलेगा, लेकिन जो प्यार मिल रहा है, वो उम्मीद से कहीं ज्यादा है। मलयालम वर्जन के साथ ही रिलीज होगी दृश्यम 3। फिल्म के पार्ट 3 की प्लानिंग पर खुलासा करते हुए अभिषेक ने कहा- हां, बिलकुल हम पार्ट 3 लेकर आएंगे। कुछ ही दिनों में राइटिंग का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।