चांद पर जाएंगे बालवीर फेम देव जोशी, अंतरिक्ष के लिए इस दिन भरेंगे उड़ान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टीवी के लोकप्रिय शो बालवीर से मशहूर हुए देव जोशी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गयी है।

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

बच्चों के फेवरेट बालवीर अब चांद की सैर करेंगे। बालवीर के एक्टर देव जोशी चांद की सैर करने जा रहे हैं। वह डियर मून मिशन के क्रू मेंबर होंगे। तीन लाख लोगों में उनका चुनाव किया गया है। देव जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके खुद इस बारे में फैंस को जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट शेयर की है‌। उन्होंने लिखा-इस खबर को आप सभी के साथ शेयर करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। हम सब कलाकार हैं और और हम सभी चांद पर जा रहे हैं।

चांद की सैर पर जाएंगे बालवीर फेम देव जोशी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी बिजनेसमैन युसाकु मायजावा (Yusaku Maezawa) ने चांद पर जाने की ट्रिप प्लान की है। जापान के बिलेनियर यासुका मीजावा ने ‘डियर मून’ मिशन का आगाज किया था। जिसकी सारी टिकट खरीदकर उन्होंने चांद की सैर पर जाने वाले इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। कुल तीन लाख रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें से सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की थी। इनमें 8 लोगों को चुना गया। जिसमें चांद की सैर के लिए जाने वाले लोगों में एक नाम देव जोशी का भी है। चांद की सैर पर ये सभी चुने गए लोग 2023 में रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि ये ट्रिप एक हफ्ते की होगी।