अब 21 साल के युवा भी लड़ सकेंगे विधानसभा व लोकसभा के चुनाव, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी जरूरी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जिसमें यह खबर सामने आई है कि अब 21 साल के युवा भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव लड़ सकेंगे।

जानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की उम्र सीमा को कम करने पर विचार कर रही है। वर्तमान में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84 (b) के तहत प्रावधान किया गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनने हेतु न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं संविधान के अनुच्छेद 173 (b) में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनने हेतु इसी तरह का प्रावधान किया गया है। हालांकि अब देश की 65 प्रतिशत युवा आबादी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार इस उम्र सीमा को 21 साल करने पर विचार कर रही है।