सोशल मीडिया स्टार लीना नागवंशी ने किया सुसाइड, घर पर लगाई फांसी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले टीवी अभिनेत्री तुनीशा शर्मा ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा।

सोशल मीडिया स्टार ने की आत्महत्या

इसी बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया स्टार लीना नागवंशी ने अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोशल मीडिया स्टार 22 साल की लीना नागवंशी ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की वजह पता चल पाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लीना नागवंशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 10,000 फॉलोअर्स थे।