बागेश्वर से जुड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 आयोजित की गई। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष लोक कलाओं के संवर्धन एवं विकास हेतु माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
मनीषा रावल को मिला पहला स्थान
जिसमें उत्तराखण्ड के बागेश्वर की मनीषा रावल ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया है। मनीषा ने स्थानीय खेल-खिलौने विद्या के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर की कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मनीषा राइoका० सलानी जनपद बागेश्वर की कक्षा 09वीं की छात्रा है। मनीषा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।