RRR ने Golden Globe awards 2023 में रचा इतिहास, फिल्म के “नाटू नाटू” गाने को मिला सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय फिल्म आरआरआर के सुपरहिट गीत नाटु नाटु को सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है।

फिल्म आरआरआर ने रचा इतिहास

इस सुपरहिट फिल्म के गीत का संगीत निर्देशन एमएम कीरावानी ने किया। राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को दो श्रेणियों में नामांकन मिला था जिनमें ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गैर अंग्रेजी’ और ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत-चलचित्र’ शामिल था। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ गैर अंग्रेजी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल गाने नातू नातू को इस श्रेणी में नामित किया गया है। यह फिल्म रिलीज के दिन से ही काफी रिकॉर्ड बना चुकी है।