कुदरती घटना या किसी की करतूत, राजस्थान के बाड़मेर में आसमान से बरस रहें पत्थर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर राजस्थान से सामने आई है।

राजस्थान में आसमान से गिर रहे पत्थर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्‍थान के बाड़मेर जिले के गांव उण्‍डखा में कूंजड़ा की ढाणी में कई परिवारों की रातों की नींद उड़ गई है। यहां पर बीते कुछ दिनों से आसमान से अचानक पत्‍थर बरस रहे हैं। अब यह किसी की करतूत है या कुदरती करिश्मा। हर कोई इस घटना से हैरान हैं। खास बात है कि यह पत्थर पिछले 3 दिनों से लगातार गिर रहे हैं जबकि पत्थर फेंकने वाला कोई भी व्यक्ति दिखता नहीं है। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस के सामने भी यह घटना घटी। वहीं घरों के आसपास पुलिस बल तैनात की गई है।