स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिला नया फुटबॉल क्लब, एक साल के मिलेंगे इतने रूपए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं ‌ एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। खबर सामने आई है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को नया क्लब मिल गया है।

रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ 2025 तक का किया करार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुर्तगाल के इस स्टार ने सऊदी अरब के क्लब अल नस्र के साथ करार कर लिया है। कुछ समय पहले क्लब ने एक ट्वीट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ 2025 तक का करार किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये करार 75 मिलियन साल का है। अगर ऐसा होता है तो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे।

मैनचेस्टर युनाइटेड से की करियर की शुरुआत

इससे पहले रोनाल्डो इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलते थे लेकिन एक विवादित इंटरव्यू के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुआत मैनचेस्टर युनाइटेड से ही की थी। इसके बाद वह स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड गए थे। यहां उन्होंने लंबा वक्त बिताया। उन्होंने 2009 से 2018 तक इस क्लब को अपनी सेवाएं दी। यहां से फिर वह इटली के क्लब जुवेंतस पहुंचे थे। यहां वह 2021 तक रहे और फिर इसके बाद वापस मैनचेस्टर आ गए।