नैनीताल: मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जाएगा चरणबद्ध आंदोलन- जगमोहन सिंह खाती

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तय किया गया है कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

की गई यह बात-

जिसमें कहा गया कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को शिक्षा विभाग द्वारा आहरण वितरण अधिकार भी नहीं दिए गए हैं। गजट नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है और कार्य और उत्तरदायित्व का प्रख्यापन शासन स्तर से नहीं किया गया है और विभाग द्वारा जबरन पटल सहायक बनाने की व्यवस्था की जा रही है। जिसका मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संवर्ग के सदस्य पूर्ण विरोध करेंगे। विगत चार वर्षों से गृह जनपद भी नहीं दिया जा रहा है। समूह ख के नाम से जबकि अधिकार कुछ भी नहीं दिए गए हैं। संगठन के सदस्यों का मानना है कि गृह जनपद को वैकल्पिक रखना चाहिए जो रहना चाहते हैं रहे जो जाना चाहते हैं जा सकते हैं। राजस्व परिषद ने तो आदेश जारी कर दिया है और बहुत से विभाग में मुख्य प्रशासनिक को गृह जनपद आबंटन किया गया है और कहीं जनपद से बाहर।इस विसंगति को शासन व विभाग ने दूर करना है।

सदस्यों में रोष व्याप्त-

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को समूह ख के संबंध में आज तक आधिकारिक तौर पर कोई पत्र जारी नहीं किया गया है जो कि शासन स्तर का होना जरूरी है। कार्य व उत्तरदायित्व का प्रख्यापन निदेशालय द्वारा ऐसे जारी किया गया है कि वह पटल सहायक हो ऐसी स्थिति में सदस्यों में रोष व्याप्त है और तय किया गया है कि एक माह तक फैसला नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा जिसकी रूप रेखा एक वर्चुअल बैठक के माध्यम से तय कर ली जाएगी। मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि सरकार एक तरफ पलायन रोकने की बात कह रही है दूसरी तरफ मिनिस्ट्री यल संवर्ग के अधिकारियों को भी बाहर भेज रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती द्वारा कहा गया है कि सभी मिलकर इस विसंगति को दूर करने का प्रयास करेंगे।

मांगों को लेकर शीघ्र होगी आंदोलन की घोषणा-

जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा भी सभी मामलों में संघर्षरत रहने की बात कही गई है। धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा बताया गया है वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की गोपनीय आख्या भी अराजपत्रित से लिखाई जा रही है जिसका पूर्ण विरोध किया जायेगा। रा इ का में प्रभारी प्रधानाचार्य से किसी भी दशा में गोपनीय आख्या अंकना का विरोध किया जायेगा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजपत्रित पद हैं ऐसी स्थिति में अराजपत्रित से गोपनीय आख्या अंकना का विरोध किया जायेगा। सभी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जाएगी।

यह लोग रहें उपस्थित-

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह भाकुनी , भूपेंद्र देव ताऊ, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवकी बिष्ट, हेमेंद्र जोशी दिनेश जोशी दिनेश रावत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरी लाल साह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हर्ष सिंह बिष्ट मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रा इ का लालकुआं तिवारी, जिला मंत्री चंपावत प्रकाश सिंह तड़ागी, अध्यक्ष मिंटू राणा बागेश्वर जिला मंत्री इन्द्ररेश कोरंगा सांस्कृतिक मंत्री संजय कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजयपाल सिंह रावत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी टेचन कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक आदि उपस्थित रहे।