Google में सबसे ज्यादा सर्च करने वाली सेलीब्रिटी बनी एम्बर हर्ड, देखें लिस्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज के समय में गूगल का काफी महत्व बढ़ गया है। हमें जो भी चीज की जानकारी लेनी हो, वह हमें तुरंत गूगल से मिल जाती है।

रिपोर्ट सर्वे

इसी बीच गूगल से जुड़ी खबर सामने आई है। एम्बर हर्ड ने 2022 में गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले सेलेब्स की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 36 वर्षीय अभिनेत्री प्रति माह औसतन 5.6 मिलियन सर्च के साथ गूगल पर सबसे अधिक खोजी जाने वाली सेलिब्रिटी की सूची में सबसे ऊपर हैं।

देखें लिस्ट

इसके अलावा एम्बर हर्ड के पूर्व पति जॉनी डेप ने प्रति माह 5.5 मिलियन सर्च के साथ सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरा स्थान दिवंगत ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का है, जिनकी इस वर्ष 96 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। प्रसिद्ध फुटबॉलर टॉम ब्रैडी ने हर महीने 4.06 मिलियन सर्च के साथ चौथा स्थान हासिल किया। हाल ही में उन्होंने सुपरमॉडल पत्नी गिसेले बुंडचेन से अपने तलाक के लिए सुर्खियां बटोरीं। एक्स कपल किम कार्दशियन और पीट डेविडसन ने क्रमशः 3.4 मिलियन और 3.2 मिलियन की औसत खोज के साथ पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया। सुर्खियां बटोरने वाले ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने औसतन 3.19 मिलियन मासिक सर्च के साथ सातवां स्थान हासिल किया।