देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर एलन मस्क से जुड़ी हुई है।
200 अरब डाॅलर की नेटवर्थ का नुकसान
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर ब्लूमबर्ग की माने तो एलन मस्क 200 बिलियन डॉलर यानी 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ गवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए है। जिसमें उनकी नेटवर्थ 137 बिलियन डॉलर यानी 137 अरब डॉलर तक गिर गई है। एलन मस्क के नेटवर्थ में कमी के पीछे का कारण उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में गिरावट बताई जा रही है।
टेस्ला के शेयरों में गिरावट
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार नवंबर 2021 में एलन मस्क की संपत्ति 340 अरब डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। ऐसे में इसके बाद वे लगातार दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने रहे थे। लेकिन टेस्ला की शेयरों में गिरावट के बाद वे इस स्थान से नीचे आ गए है और अब वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे है।