भारतीय सेना में होगा बदलाव, कॉन्ट्रेक्ट में हायर किए जाएंगे दिग्गज, जानें क्या है योजना

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय सेना में बदलाव का दौर जारी हो गया है।‌ जिसके बाद अब सरकार की सेना में मैनपावर ऑप्टीमाइजेशनके लिए कॉन्ट्रेक्ट पर दिग्गजों की हायरिंग, क्रॉस-स्किलिंग टेक्निकल ट्रेड और अपनी स्टेटिक यूनिट्स में सर्विसेज की आउटसोर्सिंग करने की योजना है।

सरकार की सेना में स्थायी रोजगार कम करने की योजना

कहा जाए तो यह सरकार की सेना में स्थायी रोजगार कम करने की योजना हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस योजना को अगले पांच साल तक लागू किया जाना है, जिसका खासतौर पर मकसद सेनाओं की बेसिक समस्याओं को कम करना है। जिस पर अधिकारी ने बताया कि इस प्लान पर काम चल रहा है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि कैटगरी ए ट्रेनिंग संस्थानों में दिग्गजों और एक्सपर्ट की कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर हायरिंग की जाएगी, जो नए रिक्रूट होने वाले बलों को ट्रेन करेंगे।‌