ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा, क्रैश हुए दो लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज, बचाव अभियान जारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मध्यप्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है।

मुरैना में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज 2000 क्रैश हो गए हैं। अभी इस हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। यह हादसा मुरैना जिले के पहाड़गढ़ विकासखंड में जंगल में हुआ। आसमान में आग लगते हुए तेज गति से दोनों जमीन की ओर आते देखे गये। खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

अभ्यास का थे हिस्सा

इनमें एक विमान सुखोई-30 है, जबकि दूसरा विमान मिराज 2000 है। दुर्घटना के बाद दोनों विमानों में आग लग गई। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयर बेस से उड़ान भरी थी। जहां अभ्यास चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों लड़ाकू विमानों के पायलट जिंदा बच गए हैं।