फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय स्तर पर शानदार कमाल दिखाने वाली अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू हो गई है। जिसके बाद यह जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू
पिछले साल रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके बाद से ही हर कोई फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग से अल्लू अर्जुन की फोटोस भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन सारे लुक शूट में से अल्लू अर्जुन को फिल्म के लिए अपना फाइनल लुक मिल चुका है और उन्होंने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्ला कूबा ब्रोजेक के साथ फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।