IND W vs ENG W, U19 T20 World Cup:  भारत की बेटियों ने लहराया परचम, पहली वर्ल्ड चैंपियन बनकर रचा इतिहास

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय महिला क्रिकेटर टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रच दिया है। शैफाली वर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की पहली चैंपियन बनी है।

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बार आयोजित हो रहे अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। पोचेफस्ट्रूम में रविवार 29 जनवरी को खेले गए फाइनल में भारत ने 7 विकेट से दमदार जीत के साथ खिताब अपने नाम कर दिया। इसके साथ ही महिला क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पहला वर्ल्ड कप भी जीत लिया है।

भारत महिला अंडर-19 प्लेइंग इलेवन

शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सेहरावत, सौम्या तिवारी, गोनगाडी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ऋर्षिता बसु, तितस साधू, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादव।

इंग्लैंड महिला अंडर-19 प्लेइंग इलेवन

ग्रेस स्‍क्रीवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हौलेंड, सेरेन स्मेल, रयान मैकडोनाल्ड गे, कारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रूव्‍स, ऐली एंडरसन, हनाह बेकर।