जरूरी खबर: 01 फरवरी से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े कई नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। ऐसी एक खबर हम आपके सामने लाए हैं। आपके लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। 1 फरवरी, 2023 से पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं।

नियमों में बदलाव

इस बदलाव का आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा।‌ दरअसल मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपना आखिरी पूर्ण बजट (Budget 2023) पेश करेगी। जिसमें नियमों में बदलाव हो सकते‌ है‌। एक फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट (Budget 2023) पेश करने वाली है।

क्रेडिट कार्ड महंगा

जिसमें क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना महंगा हो सकता है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी फीस वसूलेगा। यह नियम 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी होगा।

LPG के दाम में बदलाव

एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा की जाती है। जिसमें हर महीने को पहली तारीख को बढ़ोतरी और कटौती संभव होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कीमतों में बदलाव न हो।

पैसेंजर व्हीकल्स के दाम

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल्स के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी, 2023 से प्राभवी होंगी।

नोएडा में चला रहे हैं ऐसी गाड़ी तो हो जाएं सावधान

अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 1 फरवरी, 2023 से 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को जब्त कर स्क्रैप किया जाएगा। इससे पहले एनजीटी के आदेश पर परिवहन विभाग ने बड़ी संख्या में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया था। अब इन वाहनों को पकड़ कर जब्त किया जाएगा।