कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, आसाराम बापू को मिली ताउम्र कैद की सजा,जेल में बितेगी पूरी जिंदगी 10 साल पहले शिष्या से दुष्कर्म मामले में मिली थी सजा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संत आसाराम बापू को महिला शिष्या से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आज दोपहर 3 बजे कोर्ट इस मामले में सजा का एलान किया गया।

इस मामले में कोर्ट आज हुई सुनवाई

जिसके बाद अब संत आसाराम बापू को गांधीनगर की एक अदालत से भी बड़ा झटका लगा है। सोमवार को गांधीनगर की अदालत ने महिला शिष्या से दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू को दोषी करार दिया। आज मंगलवार को सजा का ऐलान किया गया। जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को गांधीगनर सेशन कोर्ट ने शिष्या से दुष्कर्म के मामले आजीवन करावास की सजा सुनाई है। आज कोर्ट के इस फैसले पर पूरे देश की नजर थी। आज तीन बजे इस मामले में सुनवाई हुई और आसाराम बापू को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

लगे‌‌ थे यह गंभीर आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरत की एक महिला ने अक्टूबर 2013 में आसाराम बापू और सात अन्य लोगों के खिलाफ बलात्कार और अवैध रूप से बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया था। इसमें शिष्या ने बाबा पर 1997 से 2006 के बीच कई बार दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। आरोपियों में से एक की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में जुलाई 2014 में चार्जशीट दायर की थी। इसके अलावा संत आसाराम बापू पर अन्य आरोप भी लगे हुए थे। जिसमें बच्चों की मौत, महिलाओं का यौन शोषण, जमीन हड़पने का आरोप, जल विवाद व भक्तों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप‌ लगे हुए थे।