IND vs NZ T20: कहर बनकर टूटे शुभनम गिल, महज 58 गेंदों पर शतक जड़ रचा इतिहास

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आज तीसरा और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा हैं। दूसरे मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं। भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल भी रहा है। न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य दिया है।

शुभनम गिल ने खेली तुफानी पारी

इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभनम गिल एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रहे हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के साथ शुभनम गिल ने एक और इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम के सुपरस्टार ओपनर शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में धमाल मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच में शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही शुभनम T20l में शतक जड़ने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। शुभनम गिल ने 54 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना पहला T20l शतक पूरा किया। उन्होंने इससे पहले घरेलू टी20 में सिर्फ एक ही शतक लगाया था।

यह उपलब्धि की अपने नाम

इस तरह शुभमन भारत की ओर से T20I में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने छठे टी20 इंटरनेशनल में यह कारनामा कर दिखाया है। भारत के लिए टी20 में वह शतक लगाने वाले 7वें बल्लेबाज हैं उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वहीं टी-20 में भारत की ओर से सबसे अधिक 122 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। विराट कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी। कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने टी-20 में 118 रन बनाए हैं। लेकिन अब इन दोनों को पछाड़ते हुए शुभनम गिल काफी आगे निकल गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने 126 रनों की पारी खेली। यह भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले वनडे शतक जड़ रचा इतिहास

इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में युवा भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ा। इसमें शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में सबसे पहले 33 गेंदों में धुआंधार अर्धशतक जड़ा और उसके बाद देखते-देखते 72 गेंदों में अपने शतक तक जा पहुंचे। गिल ने 28वें ओवर की अंतिम गेंद पर टिकनर का शिकार होने से पहले 78 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली जिसमें 5 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज गति से 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमां के नाम दर्ज है। फखर ने 18 मैच की 18 पारियों में अपने एक हजार रन पूरे किए थे। गिल भले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सके लेकिन उन्होंने दूसरे पायदान पर काबिज इमाम उल हक की बराबरी कर ली। इसके अलावा उन्होंने विवियन रिचर्ड्स, केविन पीटरसन, केविन पीटरसन, बाबर आजम जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।