फ़रवरी का महीना है। सर्दियों का मौसम है। तेजी से ठंड बढ़ रही है। ऐसे में लोग अंडा खाना काफी पसंद करते हैं। जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन सावधान। बाजार में नकली अंडा आने की खबर सामने आ रही है।
अंडा खाने से पहले सावधान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजार में अब नकली अंडा भी आने लगा है, जो केमिकल, रबड़ और ना जाने किन-किन चीजों से बना होता है। इसे गलती से भी डाइट में शामिल करना बहुत भारी पड़ सकता है। इसके लिए आपको सावधान होना होगा। यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
ऐसे करें पहचान
इसके लिए आप किसी ब्रांड का अंडा खरीदें और उसे घर लाकर खाएं। बाहर का अंडा खाने से बचें। इसके अलावा असली-नकली अंडे की पहचान करना बेहद आसान है। अगर आप बल्क में अंडा खरीद रहे हैं तो पहले एक अंडा हल्के हाथ से पकड़ें, ताकि टूटे नहीं। इसके बाद इस अंडे को जोर-जोर से शेक करें। अगर अंदर से लिक्विड की अवाज आ रही तो समझ जाएं कि अंडे में कुछ ठीक नहीं है। इसके अलावा अंडे को जलाकर देखें। इसके अलावा अंडे का योक या चमक देख लें।