प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

फिल्म जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का 65 साल‌ की उम्र में निधन हो गया है।

पंजाबी सिंगर का निधन-

बताया जा रहा है कि बलविंदर सफरी 86 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था और उनकी सेहत मे भी सुधार देखने के लिए मिल रहा था। पर अब वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके है। उनका 26 जुलाई को निधन हो गया। इस खबर से पंजाबी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। बलविंदर सिंह की निधन की पुष्टि खुद उनके परिवार ने की है।

लोगों के दिलों में बनाई खास जगह-

पंजाब में जन्मे सिंगर बलविंदर सफरी सिंगर को लोग भांगड़ा स्टार के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अपने गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।‌‘वे पांव भांगड़ा’, ‘चान मेरे मखना’, ‘यार लंगड़े’ जैसे पंजाबी फोक के लिए वे हमेशा अपने फैंस के दिलों में रहेंगे।