मंकीपाॅक्स वायरस की जांच के लिए आरटीपीसीआर किट लांच, 50 मिनट में मिलेंगें परिणाम, जानें

देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा‌ बढ़ने लगा है। ऐसे में कोरोना वायरस के बाद मंकीपाॅक्स वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। पूरे भारत में मंकीपाॅक्स वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं इसको लेकर सभी राज्यों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

मंकीपाॅक्स वायरस का पता लगाने के लिए आरटीपीसीआर किट तैयार-

इस बीच डायग्नोस्टिक कंपनी Genes2Me ने मंगलवार घोषणा की कि वे मंकीपाॅक्स वायरस का पता लगाने के लिए आरटीपीसीआर किट लेकर आए हैं। जिसे‌ लांच किया गया है। जिसमें कंपनी ने दावा किया कि उसकी POX-Q मल्टीप्लेक्स वाली आरटीपीसीआर किट उच्च सटीकता दर के साथ केवल 50 मिनट में परिणाम देती है। Genes2Me के सीईओ और संस्थापक नीरज गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि कंपनी के पास एक हफ्ते में 50 लाख टेस्ट किट बनाने की क्षमता है और इसे मांग के आधार पर एक दिन में 20 लाख किट तक बढ़ाया जा सकता है।

मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण-

मंकीपॉक्स संक्रमण एक वायरस से होता है। इसमें भी स्माल पॉक्स की तरह ही लक्षण दिखते हैं। मरीज को बुखार आ सकता है। शरीर में लगातार कमजोरी महसूस होती है। बदन की गांठों में सूजन आना भी इसका लक्षण है। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इसमें त्वचा पर लाल चकत्ते या फफोले पड़ते हुए दिखाई देते है।