सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए सिद्धार्थ-कियारा, जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस बना साक्षी

बाॅलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी खबर सामने आई है। फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी शादी‌ के बंधन में बंध गए हैं।

शादी के बंधन में बंधे सिड- कियारा

दोनों सात फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लव बर्ड्स ने शाही अंदाज में शादी की है। राजस्थान के जैसलमेर के सबसे महंगे और आलीशान सूर्यगढ़ पैलेस होटल में यह शाही शादी बड़ी धूमधाम से हुई। इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों के परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे।

शाही अंदाज में हुई शादी

सिद्धार्थ और कियारा को फिल्म शेरशाह के दौरान प्यार हुआ था। ये रिश्ता समय के साथ और पक्का हुआ और अब दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं ‌। जिसके बाद सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज पर फैंस काफी प्यार लुटा रहें हैं।