देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टेलीकॉम सेक्टर की प्राइवेट दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Jio) देश में अपनी 5G सेवा का विस्तार कर रही है।
जियो की 5जी सर्विस लांच
जिसमें तालचेर के साथ जियो ने हिंदूपुर, मदनपल्ले, प्रोद्दातुर (आंध्र प्रदेश), रायगढ़ (छत्तीसगढ़), पटियाला (पंजाब), अलवर (राजस्थान), मंचेरियल (तेलंगाना), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), रुड़की (उत्तराखंड) सहित देश के आठ राज्यों के 10 और शहरों में 5 जी लॉन्च करने की घोषणा की है। जिससे जियो 5जी का आनंद लेने वाले शहरों की कुल संख्या 236 हो गई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा तीर्थयात्रियों को मिलेगी हाई स्पीड की सुविधा
इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते शनिवार को बताया कि देहरादून शहर से शुरू हुई जियो की 5G सेवा आज हरिद्वार में लॉन्च की गई। इससे तीर्थयात्रियों को हाई स्पीड में नेटवर्क की सुविधा मिलेगी। हरिद्वार जिले में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली पहली देश की पहली टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बन गई है। अब तक देश के 236 शहरों में जियो अपनी 5जी नेटवर्क का विस्तार कर चुकी है।
रिलायंस प्रवक्ता ने जताया आभार
जिस पर रिलायंस प्रवक्ता ने कहा कि हम आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राज्य सरकारों के आभारी हैं कि उन्होंने इस क्षेत्र को डिजिटलाइज करने की हमारी खोज में निरंतर समर्थन दिया।