उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज गुरुवार से राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हो रहा है। जिसमें उत्तराखंड से इस बार पांच खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल में भाग ले रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत-
बर्मिंघम में आज राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हो रही है। भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह के साथ इस इवेंट की शुरुआत होगी। यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं। इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं। इस बार 11 दिन तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं को 136 स्वर्ण पदक, जबकि पुरुषों को 134 स्वर्ण पदक मिलेंगे।
पदक की उम्मीद-
राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार भारत के 213 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें पांच खिलाड़ी उत्तराखंड से भी भाग ले रहे हैं। सभी खेलों से पदकों की उम्मीद बंधी है। उत्तराखंड से एथलेटिक्स में नितेंद्र सिंह रावत, हॉकी में वंदना कटारिया, बैडमिंटन में लक्ष्य सेन, तैराकी में कुशाग्र रावत और क्रिकेट में स्नेहा राणा राष्ट्रमंडल खेल में प्रतिभाग कर रही हैं। इस खिलाड़ियों से खेलप्रेमियों को काफी उम्मीदें भी हैं।