एलन मस्क ने कुत्ते को‌ बनाया Twitter का नया सीईओ, बताया औरों से बेहतर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एलन मस्क ने अब ट्वीटर का नया सीईओ एक कुत्ते को‌‌ बना दिया है।

एलन मस्क ने अपने पालतू कुत्ते फ्लोकी को बनाया ट्विटर का नया सीईओ

जी हां एलन मस्क ने अपने पालतू कुत्ते फ्लोकी को ट्विटर का नया CEO बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले पराग अग्रवाल ट्विटर के CEO थे, लेकिन मस्क ने ट्विटर का मालिक बनने के बाद पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। पराग अग्रवाल को निकालने के बाद अब आखिरकार एलन मस्क को ट्विटर के लिए नया CEO मिल चुका है। उन्होंने कहा कि उनका कुत्ता फ्लोकी दूसरे सीईओ की तुलना में काफी बेहतर है। यहां उनका इशारा सीधा पराग अग्रवाल की ओर है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उनका कुत्ता फ्लोकी “दूसरे आदमी” से बेहतर है, हालांकि उन्होंने किसी खास व्यक्ति का नाम नहीं लिया।

जानिए इस कुत्ते की खासियत व ‌कीमत

शीबा इनु एक जापानी नस्ल का कुत्ता है। शीबा इनु एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता है। यह कम ही लोगों के पास देखने को मिलता है। यह अपने आकर्षक लुक के लिए पूर्वी और दक्षिण एशियाई देशों में बेहद लोकप्रिय है। शीबा इनु एक बहुत ही वफादार और निडर कुत्ता है, इसलिए इसे भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। इस नस्ल के पिल्ले की शुरुआती कीमत 55,000 रुपये से शुरू होती हैं और कुत्ते की गुणवत्ता और स्वास्थ्य के आधार पर 75,000 से 1,00,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं, इसके शीबा इनु शो की कीमत 1,00,000 से 1,50,000 रुपये तक हो सकती है। शीबा इनु का रख-रखाव काफी आसान, लेकिन महंगा है।