नैनीताल: भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क से कोसी नदी में गिरा युवक, हायर सेंटर किया रेफर

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के खैरना के पास आज एक युवक अचानक सड़क से कोसी नदी में गिर गया। यह घटना आज सुबह 5 बजे की है।

कोसी नदी में गिरा युवक

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे वाहन बाजपुर से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था। वाहन जैसे ही खैरना के पास पहुँचा तो थोड़ा आराम करने के लिए वाहन चालक तथा परिचालक खैरना के समीप रुक गए। जिसमे परिचालक वाहन से निकल कर सड़क किनारे पहुँचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कोसी नदी की तरफ जा गिरा। वही सुबह 8:30 बजे तक चोट लगने की वजह से युवक नदी के किनारे ही फसा रह गया। जब बहुत देर तक परिचालक वाहन में नही पहुँचा तो चालक ने उसकी खोजबीन शुरू की। जिस पर कोसी नदी में उसने परिचालक को गिरे हुए देखा, इसके बाद इसकी सूचना खैरना चौकी में दी गयी।

गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर

जिसमे चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार द्वारा मौके पर अपनी टीम के साथ पहुँच कर घायल को कोसी नदी के किनारे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद अबजार पुत्र अकबर निवासी मुनिया बाजपुर उम्र 30 को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।