Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली उत्तराखंड की धरती, दिल्ली एनसीआर में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर था। इससे कोई नुकसान की खबर नहीं है।

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके

इसके अलावा आज दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया गया है कि भूकंप आज बुधवार दोपहर को महसूस किया गया। इसका केंद्र नेपाल में था।