होली से पहले महंगाई का बढ़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम, कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ मंहगा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज मार्च महीने का दूसरा दिन है। जिस पर लोगों को मार्च के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

होली से पहले फूटा मंहगाई का बम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है।

हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं रेट

दरअसल भारत में प्रत्येक महीने की पहली तारीख को ईंधन कंपनियां एलपीजी समेत अपने सभी उत्पादों का नया रेट तय करती हैं। हर महीने की एक तारीख को ही कीमतों में इजाफा या गिरावट का पता चलता है।