जाॅब अलर्ट: लोकसभा में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट कर लें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। लोकसभा सचिवालय ने क्षेत्रीय भाषाओं के लिए कंसल्टेंट इंटरप्रेटर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसके लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि कंसल्टेंट इंटरप्रेटर का यह पद सेशन अवधि के चलते अंशकालिक आधार पर माना जाएगा। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। क्षेत्रीय भाषा के लिए कंसल्टेंट इंटरप्रेटर पदों की संख्या- 05 (पांच) है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इसके लिए आवेदन शुरू हो गये‌ है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 मार्च (शाम 6:00 बजे) तक आवेदन कर सकते है।