कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का सुनहरा अवसर शुरू, भारोत्तोलन में बिंद्यारानी देवी ने जीता रजत पदक, भारत को मिला चौथा पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत हो‌ गई है। जिसमें भारत का शानदार प्रदर्शन हो रहा है। भारत की बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया।

बिंद्यारानी देवी ने जीता रजत पदक-

मणिपुर की रहने वाली बिंद्यारानी देवी रानी ने स्नेच राउंड में 86 और क्लीन एंड जर्क में 116 किग्रा सहित कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। बिंद्यारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम भार उठाकर गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथा पदक मिला है।

भारत का शानदार सफर शुरू-

इसी के साथ बर्मिंघम में भारत का सुनहरा सफर भी शुरू हो गया है। जिसमें इससे पहले शनिवार के दिन भारत को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिला था। उसी देर शाम मीराबाई चानू ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है।