उत्तराखंड से जुड़ी खबर है। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। जिसमें हर साल दूध, दही, पनीर आदि की काफी डिमांड बढ़ जाती है।
मिलावटी खाद्य पदार्थों से सावधान
जिसमें मिलावटी का बाजार भी विकसित होने लगा है। जो आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे में होली पर दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों की खरीददारी करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
उत्तराखंड में होती है मिलावटी सामान की सप्लाई
उत्तराखंड में मिलावटी दूध, दही, पनीर आदि मिलावटी सामान पश्चिमी यूपी से आने के मामले पकड़े जाते हैं। कई बार यह बसों और प्राइवेट मिल्क वाहनों में पकड़ा जा चुका है।
जानें कैसे करें दूध में मिलावट की पहचान
इस संबंध में स्पेक्स संस्था के सचिव डा. बृजमोहन शर्मा ने बताया कि दूध में पानी मिलाएं. यदि झाग आए तो दूध में डिटर्जेंट मिला है। हथेलियों के बीच रगड़ने पर साबुन जैसा चिकना लगे तो यह सिंथेटिक दूध हो सकता है। दूध की कुछ बूंदों को किसी प्लास्टिक या किसी प्लेन टुकड़े पर डालें।