देश दुनिया में भूकंप आने की खबरें लगातार सामने आ रही है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है। तुर्की-सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से काफी तबाही मची। इसमें हजारों की संख्या में लोगों की जान गई।
भूकंप के झटके
वहीं अब अफगानिस्तान में आज गुरुवार सुबह 07:06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 285 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में था। इसमें जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी इस महीने में तीसरी बार अफगानिस्तान में भूकंप के झटके आए हैं।