24 मार्च: आज दुनिया की स्टंट वुमेन व रेसर किटी की हैं 77वीं जयंती, जमीन, हवा और पानी में अपने स्टंट से किया था हैरान

आज 24 मार्च 2023 है। आज प्रसिद्ध अमेरिकी स्टंट वुमन और रेसर किटी ओ’नील की 77वीं जयंती है। इस अवसर पर गूगल ने एक खास डूडल (Doodle) बनाकर किटी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

छोटी उम्र में बीमारियों से घिरने के बाद भी नहीं मानी हार

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्शन फीगर किटी ओ’नील का जन्म 24 मार्च 1946 को हुआ था। ओ’नील का जन्म टेक्सास में कॉरपस क्रिस्टी के चेरोकी मूल अमेरिकी मां और आयरिश पिता के यहां हुआ था। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत कम उम्र में जब वह केवल कुछ ही महीने की थीं। तब उन्हें कई बीमारियां हो गई थीं, जिसके कारण उन्हें तेज बुखार आ गया था और उनकी सुनने की शक्ति समाप्त हो गई, लेकिन ओ’नील ने कभी हार नहीं मानी, उन्होंने संचार के विभिन्न तरीकों को सीखा और जीवन भर विभिन्न दर्शकों के लिए अनुकूलित किया।

दुनिया की सबसे तेज महिला’ का पहनाया गया है ताज

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओ’नील, स्टंट्स अनलिमिटेड में शामिल होने वाली पहली महिला थीं। हॉलीवुड के टॉप स्टंट कलाकारों के संगठन के लिए साल 1976 में अल्वोर्ड रेगिस्तान में 512.76 मील प्रति घंटे की गति से दौड़ने के बाद उन्हें ‘दुनिया की सबसे तेज महिला’ का ताज पहनाया गया था। तीन साल बाद, ओ’नील के जीवन के बारे में एक बायोपिक ‘साइलेंट विक्ट्री: द किटी ओ’नील स्टोरी’ 1979 में रिलीज़ हुई थी।

निधन के बाद मिला ऑस्कर

ओ’नील ने जमीन और पानी पर 22 स्पीड रिकॉर्ड बनाए थे। 2 नवंबर, 2018 को 72 वर्ष की आयु में यूरेका, साउथ डकोटा में निमोनिया से उनकी मृत्यु हो गई। न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक 65 वर्ष की उम्र में ओ’नील का ब्रोन्कियल निमोनिया के चलते निधन हो गया था। साल 2019 में ओ’नील को ऑस्कर मेमोरियम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।