क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से आईपीएल का 16वां संस्करण शुरू हो रहा है। आज से आईपीएल का मेला सजने लगा है। आज पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात के बीच खेला जाएगा।
आइपीएल का आगाज
जी हां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की शुरुआत आज (31 मार्च) से हो रही है। इस सीजन के ओपनिंग मुकाबले में मौजूदा मौजूदा चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ होगा। जिसमें दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर सस्पेंस
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के कप्तान एमएस धोनी को चंद दिनों पहले अभ्यास सत्र के दौरान बाएं घुटने पर चोट लगी थी। इसके कारण एमएस धोनी गुरुवार (30 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए तो आए, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की। ऐसे में धोनी के खेलने पर सस्पेंस है। यदि धोनी नहीं खेलते हैं तो बेन स्टोक्स या रवींद्र जडेजा को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, अंबति रायुडु, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, के भगत वर्मा, मोईन अली, राजवर्धन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, महीष तीक्ष्णा, आकाश सिंह, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, मथीशा पथिराना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिसांडा मगाला और अजय मंडल.
गुजरात टाइटन्स (GT)
हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, राहुल तेवतिया, शिवम मावी, विजय शंकर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, यश दयाल, केन विलियमसन, जोशुआ लिटल, ओडियन स्मिथ, उर्विल पटेल, केएस भरत और मोहित शर्मा.