विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, NCERT ने 12वीं कक्षा के इतिहास के पाठ्यक्रम में किया बदलाव, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी जरूरी खबर हम आपके सामने लाए हैं। NCERT से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। NCERT ने 12वीं कक्षा के इतिहास विषय में बदलाव किया है।

इतिहास में मुगल साम्राज्य से जुड़े कुछ अध्यायों को हटाया

जी हां राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 12वीं के इतिहास के पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि इस बदलाव के बाद सीबीएसई बोर्ड सहित यूपी समेत कुछ अन्य राज्य बोर्ड के सिलेबस में भी बदलाव किया जा सकता है जो एनसीईआरटी का अनुसरण करते हैं। एनसीईआरटी ने 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए ये पाठ्यक्रम पेश किया है। इतिहास पाठ्यक्रम में अब मुगल साम्राज्य से जुड़े कुछ अध्यायों को हटा दिया है।