नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से कॉन्स्टेबल के पद को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
जिसमें इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2788 पदों पर भर्तियां होंगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, BSF Constable परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है।
देखें वेबसाइट
इस वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार BSF Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं।
जुलाई और अगस्त में हुई थी परीक्षा
बीएसएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2022 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 01 मार्च 2022 तक का समय दिया गया था। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा जुलाई और अगस्त 2022 में हुई थी।