आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज सोमवार 10 अप्रैल को आईपीएल में एक मुकाबला खेला जाएगा।
इन दो टीमों का होगा मुकाबला
आज सोमवार को आईपीएल में एक मैच खेला जायेगा, जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा। इस मैच में बैंगलौर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और लखनऊ के कप्तान केएल राहुल होंगे।
09 अप्रैल के नतीजे
9 अप्रैल के पहले मैच में गुजरात टाइटन्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं केकेआर की तरफ से रिंकू सिंह ने 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर कोलकत्ता को यह मैच 3 विकेट से जिताया। 9 अप्रैल के दूसरे मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। इसके बाद बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की टीम ने बड़ी ही आसानी से इस मैच को जीता लिया। हैदराबाद की टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीता।