नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई हैं। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (NPCIL) ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
जिसमें 325 एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए उम्मीदवार के पास बीई/ बीटेक की डिग्री के साथ वैध GATE 2021/2022/2023 का स्कोर होना जरूरी है।
जानें आवेदन की अंतिम तिथि
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। यह इंटरव्यू 5 से 17 जून 2023 तक संभावित रूप से आयोजित होंगे।
देखें वेबसाइट
अधिक जानकारी के लिए आपकों अधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाना होगा।