झांसी में एसटीएफ का एक्शन, एनकाउंटर में ढेर हुआ माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर हो गया है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा पांच लाख का इनामी और माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अपने साथी गुलाम के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा था असद अहमद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों अपराधियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। असद का एनकाउंटर झांसी में हुआ। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम भी कर दिया गया है। असद का परिवार या तो फरार है या जेल में है। ऐसे में उसके शव को क्लेम करने अभी तक कोई नहीं आया है। वहीं गुलाम मोहम्मद का शव लेने से परिवार ने इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि अतीक के रिश्‍तेदार उसके बेटे असद के शव को लेने झांसी जाएंगे। ऐसी खबरें हैं कि असद के नाना, मामा और तीन वकील शव लेने जाएंगे।

फूट-फूटकर रोया अतीक अहमद

आज गुरुवार दोपहर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार और डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झांसी से होकर गुजरने की सूचना मिली थी। एसटीएफ टीम ने उसे पारीक्षा पावर के पास घेर लिया। एसटीएफ के घेरते ही असद ने अपनी विदेशी राइफल से गोली चलाई। एसटीएफ ने भी जवाब में फायर किए। एसटीएफ की गोली लगने से असद मौके पर ही मारा गया। थोड़ी देर में उसके साथी गुलाम को भी एसटीएफ ने मार गिराया।