आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज गुरुवार 20 अप्रैल को आईपीएल में दो मुकाबले खेलें जाएंगे।
इन दो टीमों का होगा मुकाबला
आज 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को आईपीएल में कुल दो मैच खेले जायेंगे, जिसमें पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जायेगा, यह मैच दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, इसके बाद दूसरा आईपीएल शाम को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जायेगा, जो शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा। इन मैचों में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तानं फाफ डु प्लेसिस, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा होंगे।
कल के मुकाबलों के नतीजे
वहीं बीते कल 19 अप्रैल 2023 को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। इसक बाद बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन के मैरेस ने बनाये, जिन्होंने 42 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाये, जिन्होंने 35 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये। लखनऊ ने यह मैच 10 रन से जीता।