दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ आज फिर हुई रिलीज

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है।

आज फिर रिलीज हुई फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ आज फिर से रिलीज हो रही है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म फिर से थिएटरों में रिलीज हो रही है। 12 मई को सिनेमाघरों में एक बार फिर से दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को री-रिलीज करने का उद्देश्य बड़े पर्दे पर क्रिकेटर के मैजिकल मोमेंट्स को फिर से इंजॉय करना है।

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर मिली पहचान

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा ‘किस देश में है मेरा दिल’ था। इसके बाद नये शो पवित्र रिश्ता में उन्हें घर- घर काफी पहचान मिली। उन्होंने अपने बड़े पर्दे पर साल 2013 में फिल्म काय पो छे से डेब्यू किया था। इस दुनिया से गए पूरे 3 साल होने वाले है। एक्टर साल 2020 की 14 जून को अपने घर मृत पाए गए थे।