जाॅब अलर्ट: एसएससी सीएचएसएल के 1600 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं व 12वीं पास कर सकतें हैं आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) के अंतर्गत रिक्त पदों की पूर्ति के लिए SSC CHSL नोटिफिकेशन प्रकाशित किया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल के अंतर्गत 1600 पदों की पूर्ति के लिए एसएससी परीक्षा का आयोजन किया गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के अंतर्गत एक अधिसूचना प्रकाशित की है। इसमें SSC 10+2 CHSL भर्ती 2023, के अंतर्गत 1600 विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए है। इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक/छंटनी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 10 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।