देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर फिल्म जगत से जुड़ी है। 22 साल पहले आई सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेमकथा एक बार फिर रिलीज होने वाली है। इसमें सनी के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में थी।
गदर एक प्रेम कथा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए मेकर्स ने प्लानिंग की है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 9 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हंगामा किया था। दर्शक आज भी इस फिल्म को देखने के लिए क्रेजी रहते हैं। वहीं इस फिल्म का सीक्वल गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को रिलीज हो रहा है। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक इसके सीक्वल को देखने से पहले फर्स्ट पार्ट देखें ताकि वह 22 साल पुरानी फिल्म को रीकॉल कर सके।