देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अंबाला के बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है।
नहीं रहें बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के अंबाला से बीजेपी के लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। उन्होंने आज तड़के PGI चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते PGI में भर्ती थे। वह 50 वर्षों से RSS से जुड़े हुए थे। सांसद कटारिया के निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी समेत राजनीति जगत में नेताओं ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक जताते हुए हरियाणा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।