UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 का घोषित हुआ अंतिम परिणाम, जानें कौन-कौन रहा टाॅपर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम घोषित हो गया है।

महिलाओं का दबदबा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल भी महिलाओं ने शीर्ष पदों पर परचम लहराया है। वहीं इशिता किशोर टाॅपर रहीं हैं। देखें लिस्ट

अधिकारिक वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से  263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं। इसके अलावा आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।
परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।