देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पुष्पा फिल्म का पहला पार्ट लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया। जिसके बाद अब इसका दूसरा पार्ट आने वाला है। जिसकी शूटिंग चल रही है।
टीम की बस का एक्सीडेंट
इससे जुड़ी ख़बरे सामने आई है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की टीम का तेलंगाना में एक्सीडेंट हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की टीम जब तेलंगाना से आंध्र प्रदेश लौट रही थी, तो रास्ते में उनकी बस की दूसरी बस से जोरदार टक्कर हो गई। इस एक्सीटेंड में फिल्म के कुछ आर्टिस्टों को चोटें आई हैं। दो लोगों को गंभीर चोट की खबर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं।