लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

टीवी जगत से दुखद खबर सामने आई है। महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है ‌। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से दिल और किडनी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे थे‌।

महाभारत से मिली लोकप्रियता

गूफी पेंटल 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए थे। गूफी को पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था।